दूरस्थ क्षेत्रों के लिए एयर एंबुलेंस सेवा शुरू

  • सीमांत जनपद चमोली से शुरू की गई सेवा
  • धन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
देहरादून। राज्य सरकार ने प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देते हुए एयर एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी है।
सीमांत जनपद चमोली से एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री धामी ने किया।
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा है कि इससे पर्वतीय इलाकों के गरीब व आम मरीजों को समय रहते स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
डा. रावत ने एयर एंबुलेंस शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में जुटी है। एयर एम्बुलेंस से दूरदराज गांवों और दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को एयरलिफ्ट कर अच्छे एवं सुविधाजनक अस्पतालों में पहुंचाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू होने पर पहले ही दिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला अस्पताल में भर्ती मैठाणा गांव के 6 मरीजों में से 3 मरीजों को रेफर कर देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, ये मरीज गैस सिलेण्डर फटने के कारण बुरी तरह झुलस गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.