राष्ट्रीय महिला कृषक दिवस पर महिला कृषकों को किया गया जागरूक

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनु संधान संस्थान, अल्मोड़ा केहवालबाग प्रक्षेत्र में 38 महिला कृषकों ने भागीदारी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसथान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत जी द्वारा की गयी।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दुर्गा देवी, गाम गल्लीबासुरा को उनके पारंपरिक फसलों के प्रजातियों के संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए लघु कृषि यन्त्र देकर सम्मानित किया गया।

डॉ प्रियंका खाती ने महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के विषय में चर्चा की, जिसमे उन्होंने सरकार द्वारा चलायी गयी महिला अधिकारों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का विवरण दिया।

इसके पश्चात् डॉ आशा कुमारी द्वारा महिलाओं को खान पान एवं पोषण वाटिका के महत्व को समझाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मीकांत ने महिला कृषकों को सम्बोधित करते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ अनुराधा भारतीय, डॉ. प्रियंका खाती एवं डॉ. आशा कुमारी द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.