After Header-1

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए आशीष मिश्रा

लखनऊ। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गए।आशीष आज सुबह 10-45 पर क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए।आशीष स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचे।

हालांकि, आशीष मिश्रा को दिन में 11 बजे लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच की टीम के सामने पेश होना था, लेकिन वह 15 मिनट पहले पहुंचे।

लखीमपुर खीरी पुलिस लाइंस में क्राइम ब्रांच की टीम ने आशीष मिश्र से पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल, पुलिस ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे पेश होने को कहा था लेकिन तबीयत का हवाला देते हुए आशीष पेश नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने दोबारा नोटिस जारी किया।
हालांकि आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गए लेकिन उनके समर्थक भाजपा दफ्तर के सामने हंगामा कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.