आतंकियों ने कि प्रिंसिपल और टीचर की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर । श्रीनगर में आतंकियों ने स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी।  पिछले 5 दिन में आतंकी 7 नागरिकों की हत्या कर चुके हैं। आतंकियों ने ईदगाह इलाके में स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इस वारदात को अंजाम दिया।

मृतकों में एक महिला है जो स्कूल की प्रिंसिपल थीं। जबकि पुरुष शिक्षक की पहचान दीपक चंद के रूप में हुई है। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।  आतंकियों की तलाश की जा रही है।

बेकुसूर लोगों को निशाना बना रहे हैं  आतंकी

पिछले कुछ दिनों से घाटी में बेकुसूर लोगों को निशाना बना रहे हैं  आतंकी। इससे पहले, मंगलवार शाम को आतंकियों ने श्रीनगर में कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जो पेशे से केमिस्ट थे और लंबे समय से लोगों की सेवा कर रहे थे।

उसी दिन आतंकियों ने दो और हत्याओं को अंजाम दिया था। आतंकी बीते कुछ दिनों से जिस तरह से आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं, इससे सवाल उठ रहा है कि क्या कश्मीर घाटी में फिर अराजकता लौट आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.