After Header-1

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा,15 लोग मरे

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक टूरिस्ट बस और ट्रक में भीषण टक्कर से 15 लोगों की जान चली गयी।

मुख्­यमंंत्री योगी आदित्­यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से बहराइच जा एक निजी डबल डेकर बस देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर बबुरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे इतना भीषण था कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल भेजा गया,जहां नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि घायल 27 लोगों को बाराबंकी और लखनऊ ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान छह और घायलों की मृत्यु के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15 हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में 14 की शिनाख्त हो गई है। मृतकों में एक महिला और उसका दो साल का बेटा शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.