After Header-1

कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के चुनाव विवादों में आए

डीएम से लेकर पीएमओं तक शिकायत, चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ काम करने की शिकायत

  • निदेशक इंद्र सिंह परिहार ने की शिकायत
  • एक ही संख्या पर अलग अलग मानक बनाए जाने का आरोप
हल्द्वानी । कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के डेलीगेटस एवं निदेशक के चुनाव विवादों में आ गए हैं। अंशधारकों ने आरोप लगाया है कि अभी तक उनको चुनाव की कोई जानकारी नहीं है। अंशधारक यह भी आरोप लगा रहे हैं कि बैंक प्रबंधन एवं निबंधक
सहकारिता विभाग की सांठ गांठ से कुछेक स्थानों में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद परिसीमन किया जा रहा है।
यह कृत्य चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लघंन है। एक निदेशक ने इस बात की शिकायत जिलाधिकारी, सीएम एवं पीएमओं कार्यालय को कर दी है। इसके साथ
ही कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के प्रबंध कमेटी के चुनाव विवादों में आ गए हैं। इसमें सहायक निबंधक सहकारिता की भूमिका संदिग्ध बन गई है।
गौरतलब है कि इस दिनों कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के डेलीगेट के चुनाव पूरे हो गए हैं। पांच अक्टूबर को निदेशक मंडल के चुनाव तय किए गए हैं। इससे पहले ही डेलीगेटस के चुनाव विवादों में हैं। आरोप है कि डेलीगेट चुने जाने से पहले अधिकतर अंशधारकों को कोई सूचना नहीं दी गई। यही नहीं चुनाव घोषित होने के बाद परिसीमन से भी छेड़छाड़ की जा रही है। सहायक निबंधक एवं बैंक प्रबंधन की सांठ गांठ से हल्द्वानी में निदेशक एक नया पद बनाया जा रहा है, जबकि देहरादून में निदेशक का नया पद नहीं बनाया जा रहा है। बैंक के निदेशक इंद्र सिंह परिहार नेइस बात की शिकायत जिलाधिकारी,आयुक्त कुमाऊं, मुख्य सचिव, सहकारिता मंत्री, केंद्रीय सहकारिता मंत्री एवं सीधे पीएमओ एवं पीएम को चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है।
निदेशक परिहार का कहना है कि सहायक निबंधक सहकारिता बलवंत सिंह मनराल कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के डेलीगेट और निदेशक मंडल का चुनाव गलत तरीक से करा रहे हैं। बैंक प्रंबधन और सहायक निबंधक सांठगांठ से अपने
लोगों को निदेशक बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसी कारण देहरादून और हल्द्वानी शहर के डेलीगेट की एक तरह की संख्या तेरह तेरह होने के बाबजूद हल्द्वानी में निदेशक के दो पद बनाए जा रहे हैं,जबकि देहरादून में एक ही निदेशक का पद रखा जा रहा है। परिहार का कहना है कि चुनाव घोषित होने के बाद इस तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। परिहार का यह भी आरोप है कि नैनीताल शहर में पहले पांच निदेशक थे, अब एक सीट चुनाव अधिसूचना के बाद कम कर दी है।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले देहरादून और हल्द्वानी से अपत्तियां मांगी गई थीं। हल्द्वानी से आपत्ति मिली और देहरादून से नहीं। इस कारण देहरादून में निदेशक के दो पद नहीं बनाए गए, जबकि हल्द्वानी में एक पद और बना कर निदेशकों की संख्या दो कर दी है। चुनाव प्रक्रिया नियमों के अनुसार चल रही है। शिकायत की जांच की जा रही है। 
 बलवंत मनराल, सहायक निबंधक सहकारिता नैनीताल
चुनाव प्रक्रिया का पालन सही तरीके से किया जा रहा है। यह काम सहायक निबंधक सहकारिता का है। मैं,अभी व्यस्त हूं। इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।
अक्षय साह, सचिव कुर्मांचल सहकारी बैंक लिमिटेड नैनीताल

Leave A Reply

Your email address will not be published.