अपहरण-बलात्कार का आरोपित पंजाब से गिरफ्तार

तीन साल से चल रहा था फरार, ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत गठित टीम ने की गिरफ्तारी

रुद्रपुर। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने पिछले तीन साल से फरार अपहरण-बलात्कार के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पुलिस से बचाने के लिये पंजाब के मोहाली में रह रहा रहा था।प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर विक्रम राठौर के मुताबिक फरार चल रहे आरोपियों को दबोचने के लिए पूरे प्रदेश में अप्रैशन क्रैकडाउन चला रहा है। जिसके तत एसपी सिटी ममता बोहरा द्वारा गठित टीम ने पंजाब के महौली से से पवन पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पवन पर बर्ष 299 में रुद्रपुर में अपहरण व बलात्कार करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। लेकिन वह पुलिस बचाने के लिये पंजाब में नाम बदलकर रह रहा था। गत दिव गठित टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को रुद्रपुर लाकर पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया है। टीम लालपुर चौकी इंर्चाज पंकज कुमार,एसआई बबीता ,का. बसंत पाण्डेय, रंजना बृजवासी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.