After Header-1

अमूल के दूध समेत पांच सैंंपल जांच में फेल

रुडक़ी। रुडक़ी और उसके आसपास के इलाके से लिए गए पांच खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल जांच में फेल आए हैं। इसमें अमूल कंपनी का दूध भी शामिल है। रुडक़ी के खाद्य निरीक्षक ने बताया कि चार सैंपल होली के समय लिए गए थे। जबकि अमूल दूध का सैंपल जुलाई में लिया गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अधिकतर त्योहारी सीजन के समय ज्यादा अलर्ट मोड पर रहती है। त्योहारी सीजन में मिलावट खोर ज्यादा सक्रीय भी हो जाते हैं। रुडक़ी के खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इस वर्ष होली के के दौरान धनौरी से दो अलग-अलग दुकानों से मावे के सैंपल तथा एक खुले दूध का सैंपल, मंगलौर की एक बैकरी से फेन का सैंपल लिया था। उन्होंने बताया कि रुडक़ी के पूर्वी अंबरतालाब क्षेत्र से जुलाई में अमूल दूध का सैंपल लिया था।

उन्होंने बताया कि सभी पांच सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जो जांच में फेल पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अमूल दूध कंपनी जितना फेट दूध में बता रही है। जांच में फेट उससे कम पाया गया है। खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि सभी को पुनरू जांच करवाने के लिए आवेदन करने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। यदि तय समय में पुनरू जांच के लिए आवेदन प्राप्त नहीं होता तो कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.