दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, बिभव कुमार को सीएम हाउस से हिरासत में लिया

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में शनिवार को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने दोपहर को मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में लिया। उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.