पूर्व सीएम त्रिवेंद्र तीन को बागेश्वर में

बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तीन अक्टूबर को बागेश्वर पहुंच रहे हैं। वे रात्रि विश्राम बागेश्वर में करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री डा. राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के बागेश्वर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.