After Header-1

आवारा जीववों के लिए मसीहा बना लव बेजुबान एनिमल्स ग्रुप

सिलीगुड़ी: लव बेजुबान नामक एक ग्रुप रास्ते पर घूमने वाले आवारा जीवों के लिए मसीहा बन गया है। रस्ते पर घूमते आवारा जानवर गाय सांड, कुत्ता तथा बिल्ली यह सब भूखे नहीं रहे इन्हें किसी प्रकार की पीड़ा ना हो, इन्हें कोई चोट नहीं पहुंचे और स्वस्थ रूप से यह अपना जीवन निर्वाह कर सकें। इसके लिए लव बेजुबान एनिमल्स नामक ये ग्रुप कार्य कर रहा है। करीबन तीन साल से ये ग्रुप जिसमें कुल 50 सदस्य हैं।

ये खुद से फंड इक्ट्ठा कर के इन जानवरों की मदद करते है। कोई जानवर चाहे किसी बीमारी से पीड़ित हो या सड़क दुर्घटना में घायल हुआ हो ,जानकारी मिलते ही ये ग्रुप उसे डाक्टर के पास ले जाकर इलाज करवाते हैं। इस ग्रुप की प्रेसिडेंट नेहा मिर्तुका बताती हैं कि जब यह काम शुरु किया तब पता नहीं था की इतने लोग हमारे साथ जुड़ जाएंगे और इतना अच्छा काम हो पाएगा। आज अच्छा लगता है यह देखकर कि लोग आगे आ रहे हैं और इन बेजुबान जानवरों की मदद कर रहे हैं। हमारा मकसद है कि कोई भी जानवर भूखा नहीं रहे ।कोई भी जानवर अस्वस्थ होकर सड़क पर कराहता नहीं रहे। इसको लेकर संस्था ने अपना एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है । 8250531040 नेहा मिर्तुका और 8918557310 रंजन शर्मा इन दोनों नंबर में से किसी पर भी फोन करने से हम बेजुबानों की सेवा के लिए चले जाते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.