टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज को धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

धामी ने कहा कि मनोज ने टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया।

सीएम ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है। इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार भी मौजूद थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.