After Header-1

हल्द्वानी दौरे पर केजरीवाल करेंगे ऐतिहासिक ऐलान: भूपेश

चारधाम यात्रा खोलने के हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

हल्द्वानी । आप कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने एक बार फिर राज्य सरकार से तत्काल देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पुरोहित और आम लोगों के हित में भाजपा सरकार ने चुनाव से पूर्व देवस्थानम बोर्ड भंग न किया तो आप सरकार में आते ही पहला फैसला बोर्ड को भंग करने का करेगी।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आम निर्णायक आंदोलन भी करेगी। उन्होंने कहा कि आप मुख्य अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम तय हो गया है। वे अपने हल्द्वानी दौरे में उत्तराखंड के भविष्य से जुड़ी बड़ी घोषणा करेंगे।  यह दावा उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को सावित्री कांप्लेक्स के पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में किया।

संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे

उन्होंने कहा कि वे अभी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। समय आने पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि मिशन 2022 फतह करने के लिए आप भाजपा और कांग्रेस से पहले दावेदारों की सूची जारी करेगी। उन्होंने यह भी दावा किया आप कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर तैयारी का काम तेजी से चल रहा है।
उन्होंने राज्य सरकार पर  तीर्थ पुरोहितों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा सरकार का धर्म पर  पहरा स्वीकार करने योग्य नहीं है।

जनता ने उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया

उन्होंने कहा कि बहुत दिनों के बाद उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा न खोलने के सरकार की रणनीति को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य की जनता ने उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सशर्त चारधाम यात्रा खोलने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप हर हाल में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने एक सवाल के उत्तर में कहा कि केजरीवाल 19 सितंबर को दिल्ली से आने के बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे और इसके बाद रोड शो में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हल्द्वानी दौरे पर उत्तराखंड के हितों से जुड़ी ऐतिहासिक एलान करेंगे। इसका हरेक उत्तराखंडी को लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता संबित टिक्कू मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.