After Header-1

चुफाल ने किया ‘सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह’ रथयात्रा का शुभारंभ

नैनीताल। मंत्री विशन सिंह चुफाल ने स्वच्छता जागृति अभियान के अंतर्गत ‘सत्याग्रह से  स्वच्छाग्रह’ रथ यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें वर्ष भर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इसी के तहत आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु एक रथ यात्रा को प्रारंभ किया जा रहा है जो जनपद के सभी न्याय पंचायत व गांवों तक जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देगा।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का भी आयोजन

साथ ही इस अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का भी आयोजन कर आम जन मानस को ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने अवगत कराया कि सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह रथ यात्रा आगामी दो अक्टूबर तक पूरे जिले में जाकर आम जन को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के साथ ही ठोस कूड़े को ग्राम सभा से मुक्त करने, तरल कूड़े के उचित प्रबंधन एवं प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित कर उसके निस्तारण के सम्बंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर पिथौरागढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.