टिकैत ने ओवैसी पर साधा निशाना कहा, भाजपा के चाचा जान

लखनऊ। किसान नेता राकेश टिकैत ने एआईएमआईएम नेता ओवैसी पर निशाना साधते हुए ये नया नाम ‘चाचा जान’ दिया है। टिकैत ने दावा किया कि ओवैसी भाजपा के साथ हैं और उन्हें भगवा पार्टी का ‘चाचा जान’ कहा।

टिकैत ने  कहा, भाजपा के चाचा जान, असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गए हैं। अगर वह (ओवैसी) उन्हें (भाजपा) गाली देंगे, तो वे उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करेंगे क्योंकि वे एक टीम हैं।

तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे टिकैत, इन दिनों चल रहे आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.