तीन बच्चों संग महिला ने नहर में छलांग लगाई

देहरादून। पति से विवाद होने के बाद गुस्साई एक महिला ने तीन बच्चों को नहर में धकेलने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। घटना स्थल पहुंची नागरिक एवं जल पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगो की मदद से महिला तथा एक बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

महिला की पहचान सहसपुर थाना के हसनपुर निवासी रब्बानी के तौर पर हुई है। मृतक बच्ची की पहचान जिया (3) के रूप में हुई है। प्रवक्ता के अनुसार, नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद (13) तथा जैद (12) की तलाश की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका किसी बात पर अपने पति शहजाद से से विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.