After Header-1

एक और ‘निर्भया’ हारी जिंदगी से जंग, रेप पीड़िता ने  मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम

मुंबई: एक और ‘निर्भया’ आज जिंदगी से जंग हारी गयी। उपनगर साकीनाका में एक रेप पीड़ित महिला की मौत हो गई है। टेंपो के अंदर 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया गया था। घटना के बाद हालत खराब हो गई थी और वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था।

आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर रॉड से हमला किया था। पीड़ित महिला का मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी को कुछ देर पहले अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

घटना गुरुवार रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुई है। आरोपी रेप के बाद महिला को रॉड से बुरी तरह से घायल करता है। फिर उसे अधमरी हालत में एक पिकअप वैन में फेक कर फरार हो जाता है। हालांकि, अंधेरी रात होने के कारण फुटेज बहुत साफ नहीं हैं, लेकिन आरोपी की हरकत साफ पता चल रही है। हालांकि, इसी फुटेज के आधार पर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.