किशोरी व महिला को परिजनों को सौंपा

हल्द्वानी । पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से किशोरी व महिला को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। इस पर परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। 
पुलिस के अनुसार बीते दिवस गैस गोदाम रोड मुखानी निवासी व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ 14 वर्षीय पुत्री बिना बताये घर से कहीं चली गई है। इस पर गैस गोदाम रोड चौकी पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस आधार पर किशोरी को बरामद कर लिया गया। इधर काठगोदाम थाना पुलिस ने रास्ता भटकी महिला को उसके घर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार रतनपुर गौलापार निवासी चौफला दमुवाढूंगा में रिश्तेदारी में आई थी। जो वापसी में रास्ता भटक गई। उसे भी उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.