स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

नैनीताल। स्मैक के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रुद्रपुर के पुलिस अधीक्षकने बताया कि सितारगंज पुलिस की ओर से गुरुवार रात को साधु नगर गाँव के पास नलई पसैनी तिराहे पर नशे के सौदागरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने नानकमत्ता के ग्राम पसैनी निवासी मेजर सिंह को रोका और जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 12.74 ग्राम स्मैक बराबद हुई। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी बोहरा ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ ऊधमंसिंह नगर से तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सितारगंज में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे के कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.