उत्तराखंड : 15 को शपथ लेंगे नये राज्यपाल

देहरादून।उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरुमीत सिंह बुधवार 15 सितंबर को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। सिंह ने राज्यपाल बनाए जाने को ईश्वर का वरदान बताते हुए कहा कि वो खुद वीरभूमि आने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल गुरुमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में हर परिवार का फौज से संबंध है, इस कारण भी उत्तराखंड के लिए उनके दिल में विशेष जगह है।
सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के लोग बेहद मेहनती और सरल स्वभाव के हैं। उनका सौभाग्य है कि उन्हें उत्तराखंड में सेवा का अवसर मिल रहा है। राज्य को लेकर प्राथमिकताएं और सीमांत राज्य की सुरक्षा चिंता के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो शपथ ग्रहण के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 15 सितंबर को सुबह 11 बजे राजभवन में होगा, वो एक दिन पूर्व ही देहरादून पहुंच जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.