जम्‍मू कश्‍मीर में बादल फटा, 4 की मौत, एक लापता, एक ही परिवार के थे सारे

जम्मू। बारामूला के रफियाबाद इलाके में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति लापता है । लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार बारामूला के रफियाबाद इलाके के हमाम मार्कूट के पहाड़ी क्षेत्र में यह बादल फटा और पांच सदस्यों वाले बकरवाल परिवार को चपेट में ले लिया।

घटना के तुंरत बाद एसडीआरएफ के सदस्यों के साथ पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया है। टीम को अब तक 4 शव मिले हैं।

बादल फटने की वजह से मोहम्मद तारिक खारी, शहनाजा बेगम, नाजिया अख्तर और आरिफ हुसैन खारी ने अपनी जान गंवा दी है। उन्हीं के परिवार के मोहम्मद बारिख खान अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि बारामूला के रफियाबाद में मोबाइल कनेक्टिविटी भी काफी कमजोर है, इस वजह से संपर्क साधना मुश्किल हो रहा है। कई घंटों से टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं, चार शव बरामद हुए हैं, लेकिन एक की तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.