आबादी क्षेत्र में घुसा मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी

खटीमा । ग्राम पहेनिया में आबादी के बीच सोमवार देर शाम मगरमच्छ घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के आने की सूचना कोतवाली में दी।
कोतवाली से सूचना खटीमा रेंज कार्यालय दी गई। खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम द्वारा मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया। जिसके बाद वन विभाग टीम में मगरमच्छ को सुरई रेंज के ककरा 9 में छोड़ दिया गया। टीम में वन दरोगा धन सिंह अधिकारी, जागेश वर्मा, नबी अहमद, मिथलेश कुमार आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.