शिक्षक दिवस पर मोदी ने शिक्षकों को दी बधाई

नयी दिल्ली। देशभर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिनके सम्मान में 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मोदी ने रविवार को ट्वीट संदेश में कहा, ‘सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर बधाई , शिक्षकों ने युवाओं के दिल दिमाग को सही दिशा देने में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। कोविड महामारी के दौरान छात्रों की शिक्षा यात्रा को जारी रखने के लिए शिक्षकों ने जो तरीके अपनाये वे सराहनीय हैं। मैं डॉ. एस. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर सादर नमन करता हूं और हमारे राष्ट्र के निर्माण में उनके विशिष्ट योगदान को याद करता हूं।  शिक्षक दिवस पर देशभर में शिक्षकों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.