पीटकर उतारा इश्क का बुखार

देहरादून। पति को प्रेमिका संग देख आग बबूला हुई एक पत्नी ने दोनों को पीटकर इश्क का बुखार उतारा दिया। मामला हरिद्वार जिले के कलियर का हैं जहां एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस में पकड़ लिया।कलियर निवासी एक महिला की शादी कुछ साल पहले महमूदपुर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय तो अच्छा चला लेकिन इसके बाद पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पति के प्रेम कहानी की भनक पत्नी को कही से लग गई।

अब पत्नी अपने पति को प्रेमिका के संग अकेले पकडऩे की फिराक में थी। सुबह-सुबह पत्नी को कही से पता चला कि उसका पति अपनी प्रेमिका को लेकर कलियर में सोहलपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचा हैं । बस फिर क्या था पत्नी भी उनका पीछा करते हुए गेस्ट हाउस के कमरे तक जा पहुंची।पत्नी ने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर दोनों के इश्क का बुखार उतारने के लिए उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद पत्नी यहीं नहीं मानी उसने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.