After Header-1

अफगानिस्तान : हिजाब पहनने वाली महिलाओं को मिलेगी शिक्षा-रोजगार

300×250 ADS-1

वाशिंगटन। तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान में केवल हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और रोजगार का अधिकार मिलेगा तथा अमेरिका को देश की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा, महिलाओं के अधिकारों के बारे में कोई समस्या नहीं होगी, उनकी शिक्षा और काम के बारे में भी कोई समस्या नहीं होगी हमारी संस्कृति है कि वे हिजाब के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। वे हिजाब के साथ काम कर सकती हैं।

300×600 ADS-2

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से महिलाओं के बिना हिजाब के काम करने और शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार को सुनिश्चित करने किया था, जो अफगानी संस्कृति को बदलने का एक प्रयास था। संगठन के दृष्टिकोण से यह अस्वीकार्य है। गौरतलब है कि तालिबान ने एक सप्ताह तक अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों पर हमलों और कब्जे के बाद 15 अगस्त को काबुल में प्रवेश किया जिसके कारण राष्ट्रपति अशरफ गनी को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा और अमेरिका समर्थित सरकार गिर गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.