After Header-1

दिल का दौरा पड़ने से टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

मुंबई । दिल का दौरा पड़ने से टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है।इस खबर से उनके फैंस का दिल टूट गया है।सिद्धार्थ शुक्ला को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया । इसके पहले जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला रात को सोते समय कुछ दवा खाई थी और वह सोने चले गए सुबह जब वह नहीं उठे तो परिवार और घर में मौजूद सदस्यों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
अभिनेता हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 में अपनी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के साथ बतौर गेस्ट आये थे। सिद्धार्थ, बिग बॉस 13 के विजेता और शोबिज का एक लोकप्रिय चेहरा थे और वह हम्प्टी शर्मा के दुल्हनिया जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अभिनेता की आखिरी स्क्रीन आउटिंग एकता कपूर का लोकप्रिय शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ था। जिसमें उन्होंने अगस्त्य की भूमिका निभाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.