After Header-1

सीरिया में आतंकवादी हमला चार सैनिकों की मौत

दमिश्क। आतंकवादियों ने सीरिया के दारा प्रांत में सरकारी एजेंसियों और स्थानीय सेना पर हमला किया जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये। सीरिया में युद्धरत पक्षों के बीच सुलह के लिए रूसी केंद्र के उप प्रमुख रियर एडमिरल वादिम कुलित ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कुलित ने कहा, दारा प्रांत के दारा अल-बलाद क्षेत्र में स्थिति बहुत बिगड़ गई है। कई सरकारी एजेंसियों और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात सरकारी बलों पर आतंकवादियों ने हमला किया। इस आतंकवादी हमले में चार सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.