अफगानिस्तान : अमेरिकी हवाई हमले में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट-खुरासान को निशाना बनाकर किये गये अमेरिकी हवाई हमले में एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें छह बच्चे शामिल हैं।  मारे गये बच्चों में एक चार वर्ष, एक तीन वर्ष और दो बच्चे दो वर्ष की उम्र के हैं। मारे गये सभी लोग एक साधारण परिवार के थे, जिनका इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह से कोई संबंध नहीं था।

इससे पहले, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने कहा कि काबुल में हवाई अड्डे पर इस्लामिक स्टेट-खुरासान आतंकवादी समूह के खतरे को समाप्त करने के लिये एक वाहन पर ड्रोन से हमला किया गया। अफगानिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस हवाई हमले में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई है और दो वाहन एवं एक आवासीय भवन का हिस्सा नष्ट हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.