हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके,भारी बारिश भी

हिमाचल। कुल्लू में शुक्रवार अल सुबह भूकंप के हल्के झटके लगे हैं। ज्यादातर लोग नींद में थे इसलिए भूकंप को महसूस नहीं किया जा सका। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही जानमाल का किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही है।हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बीच भूकंप के झटके लगे हैं। सूबे की राजधानी शिमला में सुबह आठ बजे के करीब भूकंप आया है।मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने इसकी पुष्टि की है।फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, 7 बजकर 58 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई है। जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।वहीं, हल्की तीव्रता होने के चलते लोगों को ये झटके महसूस नहीं हुए हैं।भूकंप का केंद्र शिमला से 10 किलोमीटर दूर बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.