हरीश धामी ने बलूनी की प्रशंसा की

देहरादून। बुधवार को सदन में धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क के क्षेत्र में सांसद बलूनी द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं उसकी प्रशंसा करते हैं।

साथ ही उन्होंने देहरादून के डाटकाली क्षेत्र से जुड़े मोहण्ड में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे बलूनी के प्रयासों का भी उल्लेख किया। विकास के मुद्दे पर दलीय भावना से ऊपर उठकर प्रशंसा या सहमति राजनीति की एक सुखद परिस्थिति है। इससे पूर्व स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और किशोर उपाध्याय जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद बलूनी के कार्यों की प्रशंसा कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.