अब त्रिवेंद्र के समय की व्यवस्था से ही चलेगी योजना

त्रिवेंद्र के तल्ख तेवर से धामी सरकार ने टेक होम राशन वितरण किया निरस्त

देहरादून। टेक होम राशन डाउनलोड के मुद्दे पर हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत के विरोध के बाद अब सरकार ने पूर्व की व्यवस्था में ही टेक होम राशन की योजना चलाने का फैसला लिया है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है ।आपको बता दें की सरकार इस योजना को महिला स्वयं सहायता समूह से लेकर योजना किसी और व्यवस्था से बांटने की तैयारी कर रही थी जिसका लगातार विरोध हो गया ऐसे में विरोध के बाद सरकार ने पूर्व की व्यवस्था को ही लागू कर दिया है।

सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं जिसमें कहा गया है कि दिनांक 16.08.2021 में मा० मंत्रिमण्डल की बैठक में लिए गये निर्णयानुसार टी.एच.आर. वितरण के संबंध में भारत सरकार द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार से निर्गत दिशा-निर्देशों में छूट प्रदान करने हेतु अनुरोध किये जाने के क्रम में सुस्पष्ट प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.