कांग्रेस का एजेंडा गैरसैंण स्थाई राजधानी व रोजगार:गोदियाल

कर्णप्रयाग व गैरसैंण में गर्मजोशी से स्वागत

कर्णप्रयाग/गैरसैंण। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पहली बार कर्णप्रयाग तथा गैरसैंण पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने जुलूस के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के साथ ही गैरसैंण स्थाई राजधानी बनाने के एजेंडे पर काम किया जाएगा।
मंगलवार को गोदियाल ने कर्णप्रयाग पहुंच कर उमा मंदिर में दर्शन कर मां उमा शंकरी से चुनाव में विजय की मनौती मांगी। इसके बाद पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार होते हुए नैनीताल मार्ग तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जोरदार जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि 2 022 चुनाव में कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संपादित कार्यों में 80 फीसदी काम कांग्रेस सरकार के ही हैं। उन्होंने कांग्रेस 2022 में सत्ता में आते ही रोजगार के दरवाजे खोलेगी। आने वाले 5 साल कांग्रेस रोजगार सृजन के रूप में मनाएगी। उन्होंने फिर दोहराया कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा। कहा कि बढ़ती महंगाई तथा भ्रष्टाचार से भाजपा से लोग तंग आ चुके हैं। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो जनता के साथ मिल कर विकास का कारवां बढाएगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप नेगी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, नगराध्यक्ष महेश खंडूड़ी, ईश्वरी मैखुरी, राजा चौहान, गौतम मेघवाल, राजेश्वरी नेगी, नंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल, देवाल के पूर्व प्रमुख देवीदत कुनियाल व उर्मिला बिष्ट, कर्णप्रयाग की पूर्व प्रमुख राधा देवी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खिलदेव रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह रावत, पूर्व राज्यमंत्री सुरेश बिष्ट, नारायणबगड़ के अध्यक्ष गिरीश कंडवाल, देवाल के अध्यक्ष चंद्र सिंह राणा, गौचर के नगराध्यक्ष सुनील पंवार, सुभाष रावत, वीरेंद्र मिंगवाल, भगवान कंडवाल, आशा राम मैखुरी, हरीश सती, विनोद डिमरी, आदिबद्री के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, महामंत्री सुभाष रावत व उत्तम तोपाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधान सभा चुनाव में जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाए जाने पर जोर दिया। कहा कि चुनाव में कोई पैरासूट प्रत्याशी नहीं उतारा जाना चाहिए।

गोदियाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

गैरसैंण पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होने अपने सम्मान में आयोजित समारोह में कांग्रेस जनों से सत्ता वापसी के लिए तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उनका कहना था कि भाजपा राज से लोग तंग आ चुके हैं और सबकी नजरें कांग्रेस पर टिकी हैं। इसलिए कांग्रेसियों को एकजुटता के साथ जन सरोकारों से जुड़े सवालों को लेकर लोगों के साथ बने रहना चाहिए। कहा कि गैरसैंण स्थाई राजधानी कांग्रेस का एजेंडा होगा। इसलिए सभी लोगों को गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए कांग्रेस की सत्ता वापसी के प्रयासों में जुटना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, गैरसैंण नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, नगराध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र कुमार बिष्ट व सुरेश बिष्ट, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply