आवारा कुत्तों ने बच्ची पर किया हमला, राहगीरों ने बचाया

देहरादून: ISBT के पास एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कल रात टर्नर रोड के सामने  आवारा कुत्तों ने एक बच्ची पर हमला कर दिया।गनीमत रही कि वहां से प्रशांत चौधरी, राहुल पाल और गोपी थापा गुजर रहे थे। उन्होंने बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।प्रशांत चौहान ने बताया कि अगर वे 5 मिनट और लेट हो जाते तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।

उन्होंने बताया कि कुत्तों ने बच्ची को बहुत बुरी तरीके से नोच रखा था। फिलहाल बच्ची की हालत  गंभीर है। उसका एक हाथ काम नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा ,नगर निगम को आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.