After Header-1

पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा के पुत्र को सम्मानित किया

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विश्व विख्यात पर्यावरणविद्,पदम विभूषण एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को सदन की गैलरी में सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।सदन में प्रवेश करते वक्त उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री गणों एवं विधायकों द्वारा स्व. बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इससे पूर्व उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कार्यालय कक्ष में स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के सुपुत्र राजीव नयन बहुगुणा एवं सुपुत्री मधु पाठक को शॉल ओढ़ाकर एवं गंगाजली भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक देशराज कर्णवाल, विधायक संजय गुप्ता, विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य नेता गण मौजूद थे।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सुंदरलाल बहुगुणा ने जीवन पर्यंत वृक्षों के प्रति लोगों में मोह जागृत करने, पर्यावरण संरक्षण, हिमालय और नदियों के संरक्षण के लिए कई आंदोलनों की अगुवानी की।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बहुगुणा जी समाज के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत का कार्य करते रहेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.