प्रधानमंत्री पहुंचे लखनऊ, कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लखनऊ पहुंच कर भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का अगवानी की।

सोमवार को बुलंदशहर में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमार के बाद शनिवार को निधन हो गया। कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें, पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को बुलंदशहर जिले के नरौरा में गंगा किनारे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.