मणिपुर के राज्यपाल बने ला. गणेशन

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य ला. गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि राष्ट्रपति ने श्री गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। श्री गणेशा श्रीमती नजमा हेपतुल्ला का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 20 अगस्त को समाप्त हो गया है। श्री गणेशन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पार्टी के विभिन्न पदों को सुशोभित किया है वह भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का महासचिव और उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.