यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89साल उम्र में निधन

लखनऊ । यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89साल उम्र में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे । संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) द्वारा शनिवार रात जारी बयान में कहा गया कि सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनके अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया जिससे शनिवार को उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि वयोवृद्ध नेता सिंह को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में चल रहा था।बता दें कि कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ ने अपना गोरखपुर दौरा रद्द कर दिया था और पीजीआई पहुंचे थे। पिछले 24 घंटे के भीतर सीएम योगी कल्याण सिंह का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.