पीएम मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ढेरों शुभकामनाएं। भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व को देश भर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.