पुलिस अधिकारी, कार्मिकों ने ली सद्भावना की शपथ

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस बलों ने गुरुवार को सद्भावना दिवस पर सद्भावना को बढ़ावा देने की शपथ ली। देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को सद्भावना दिवस का उद्देश्य बताते हुए सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द से सम्बन्धित सद्भावना को बढ़ावा देने की शपथ दिलायी गयी।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी गुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, फायर, ए पी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर, मुख्तार मोहसिन, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, नीलेश आनन्द भरणे सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा परिवादन बल (एसडीआरएफ) की जॉलीग्रांट स्थित वाहिनी में सेनानायक नवनीत सिंहह द्वारा समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को सद्भावना शपथ ग्रहण ली। सभी ने एक स्वर में शपथ ली गई कि वे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे एवम हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मदभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे। इस अवसर पर, सहायक सेनानायक कमल पंवार, शिविरपाल राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, हरक  राणा, ललिता नेगी, सूबेदार मेजर जयपाल राणा एवं अन्य उपस्थित रहे। वाहिनी मुख्यालय के साथ ही प्रदेश भर में व्यवस्थापित 30 पोस्टों पर भी सभी अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।

Leave a Reply