दुनिया में भाई-बहन से बढ़ कर कोई पवित्र रिश्ता नहीं:रविन्द्र

देहरादून। आप के प्रदेश प्रवक्ता  रविन्द्र सिंह आनंद को  देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में एकत्रित महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस मौके पर आनंद ने कहा कि वह बहनों के सम्मान की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में भाई-बहन से बढ़ कर कोई पवित्र रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब जब विरोधियों द्वारा उनको नीचा दिखाने या उन पर राजनीतिक प्रहार करने का प्रयास किया जाता है, तब-तब बहनों की राखी कवच बन कर उनकी रक्षा करती है और विरोधियों को मुंह की खानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि आज वे जहां पर आ कर खड़े हुए है यह सब बहनों के आशीर्वाद और प्यार का नतीजा है। कार्यक्रम में मीना, अनुदीप कौर पराशर, रेचल सिंह, रेखा, सुल्ताना, शबनम, गीता, वीना चैहान, कौसर, शन्नो, पूनम, अमन जहां, वंदना सूरी, लवीशा गुप्ता आदि सहित विपिन्न खन्ना, मुकेश सिंह, विशाल बंसल, जितेंद्र सिंह बहल, राजेंद्र सिंह, अब्दुल जब्बार, इकबाल सिंह, नवीन सिंह चौहान आदि मौजूद थे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.