राकेश टिकैत ने किया उत्तराखंड में भू-कानून का समर्थन, कहा किसानों के हित में काम न होने पर होगा आंदोलन

देहरादून। किसान नेता राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में भू-कानून का समर्थन करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड सरकार किसानों के हित में काम नहीं करेगी तो आंदोलन के लिए तैयार रहे। 
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दून पहुंचकर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र के साथ मिलकर राज्य सरकार किसानों को बर्बाद करने में तुली है। पहाड में सडकों किनारों की जमीन बचानी होगी। जिन्हें पूंजीपति खरीद रहे है। भाजपा सरकार बाहरी लोगों को जमीन बेचकर प्रदेश को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों से भी जमीन नहीं बेचने की अपील की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में विलेज टूरिज्म पॉलिसी लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों के लोगों को पहाड़ों में सेवा देने पर कई लाभ दिए जाते हैं। इसी तरह हिल पॉलिसी के तहत पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधाएं दी जानी चाहिए ताकि पलायन पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने प्रदेश में टूरिज्म पॉलिसी, तीन कृषि कानूनों, उत्तराखंड में मंडी व्यवस्था, फसलों पर यातायात सब्सिडी और स्थानीय फसलों जैसे सब्जी, फल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली अन्य फसलों को एमएसपी के अंतर्गत शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से नए कृषि कानून वापस लेने की मांग भी की। कहा कि कानून वापस नहीं लिए जाने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी किसानों की मांगों पर कार्यवाही नहीं करती तो आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश प्रभारी उषा तोमर एवं चौधरी राकेश टिकैत ने सुरेंद्र सिंह खासला को देहरादून का जिलाध्यक्ष एवं विपिन खन्ना को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर से जगतार सिंह बाजवा, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. गणेश उपाध्याय, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रवक्ता गंगाधर नौटियाल, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कार्यालय से राजीव पूनिया, सत्यवीर सिंह आर्य, पछवादून जिलाध्यक्षपरविंदर सिंह, भाकियू के प्रदेश संरक्षक गुरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, मंडल अध्यक्ष गढ़वाल संजय चौधरी, अखिल भारीय किसान सभा क प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवान, किसान नेता शौकीन राव, नसीम अहमद, विपिन्, बलजीत सिंह, प्रिंस दास, कौशलेंद्र प्रताप सिंह इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply