टोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास,भारत को मिला पहला गोल्‍ड

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने शनिवार को 87.03 मीटर भाला फेंककर शानदार प्रदर्शन किया। भाला फेंक मुकाबले में हर खिलाड़ी को तीन मौके मिलते हैं। ऐसे में 23 वर्षीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सभी को प्रभावित किया है।

गोल्‍ड मेडल के साथ नीरज ने इतिहास रच दिया है। व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने गोल्‍ड जीता है। इससे पहले रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीतकर देश को 6ठा मेडल दिलाया।

पांच प्रयास के बाद नीरज टॉप पर रहे। उनके 87.58 मीटर के थ्रो से ज्यादा अब तक कोई भी एथलीट नहीं फेंक पाया है। दूसरे स्थान पर Jakub Vadlejch हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का रहा है।तीसरे नंबर पर विटदेस्लाव वेसेली हैं। उन्होंने 85.44 मीटर का थ्रो किया था।उन्होंने तीसरे प्रयास में ये थ्रो किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.