पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद आज रुद्रप्रयाग में

देहरादून । पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत आज रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। जनपद में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद  रावत शनिवार को अपराहन तीन बजे मुनि की रेती से प्रस्थान करते हुए सांय साढ़े सात बजे रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम जीएमवीएन में करेंगे। अगले दिन रावत का प्रात: साढ़े आठ बजे गोचर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे गोचर से रुद्रप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे। रुद्रप्रयाग में वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता करेंगे तथा इसके बाद श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री से संबंधित निर्धारित कार्यक्रम को लेकर अपर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.