After Header-1

जम्मू-कश्मीर : पत्थरबाजों को नहीं मिलेगा सरकारी सेवाओं का लाभ

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने रविवार को कहा कि सुरक्षा बलों पर पथराव और राज्य के खिलाफ अन्य अपराधों में शामिल लोगों को पासपोर्ट और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आवश्यक सुरक्षा मंजूरी नहीं दी जायेगी। पुलिस ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘सीआईडी ??एसबी-कश्मीर की सभी फील्ड इकाइयों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है कि पासपोर्ट और सेवा से जुड़ी आवश्यक सुरक्षा मंजूरी प्रदान करने तथा सरकारी सेवाओं / योजनाओं से संबंधित किसी भी अन्य सत्यापन के दौरान, कानून-व्यवस्था में आवेदक की भागीदारी, पथराव के मामले और राज्य की सुरक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए और स्थानीय थाने के रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि की जानी चाहिए। बयान में यह भी कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज, फोटो, वीडियो और आँडियो क्लिप, पुलिस, सुरक्षा बलों और सुरक्षा एजेंसियों के रिकॉर्ड में उपलब्ध क्वाडकॉप्टर इमेज जैसे डिजिटल साक्ष्यों को भी सत्यापन के दौरान संदर्भित किया जाना चाहिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.