दुःखद खबर :सड़क दुर्घटना में सचिन कंडवाल शहीद

देहरादून: चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के कंडवालगांव निवासी सचिन कंडवाल (26 साल) शहीद हो गए हैं। एक साल पहले ही शहीद की सगाई हुई थी। कुछ महीनों में होने वाली थी शादी ।

शहीद सचिन का छोटा भाई भी भारतीय सेना में तैनात है। वर्तमान में शहीद का परिवार देहरादून के राजीव नगर, धर्मपुर में किराए के मकान पर रहता है।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज से दिल्ली आते वक्त एक सड़क दुर्घटना में 55 बंगाल इंजीनियरिंग में कार्यरत जवान सचिन कंडवाल शहीद हुए हैं। सचिन कंडवाल अभी कुछ वक्त पहले ही घर आए थे। छुट्टियां पूरी होने के बाद वो वापस ड्यूटी जॉइन करने गए थे। शहीद सचिन का पार्थिव शरीर आज देहरादून लाया जाएगा। इसके बाद हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। महज 26 साल की उम्र में सचिन शहादत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.