हल्द्वानी जेल में मचा हड़कंप, कैदी मिले एचआईवी पॉजिटिव

देहरादून। हल्द्वानी जेल कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 16 कैदियों के एचआईवी संक्रमित की पुष्टि हुई। कैदियों के संक्रमित होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 16 संक्रमित कैदियों में से 15 पुरुष और एक महिला कैदी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैदियों का इलाज उनकी पहचान को गोपनीय रखते हुए किया जा रहा है। इलाज के दौरान संक्रमित के पोषण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हल्द्वानी को कारागार अधीक्षक के अनुसार डॉक्टर से सलाह लेकर कैदियों का उच्चारण यूनिटी के लिए बेहतर भोजन दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.