कोई भी बिटिया अपने परिवार से नहीं बिछड़े: रेखा आर्य

मंत्री ने कन्याओं को सम्मान के साथ भिजवाया नेपाल

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 13 जुलाई 2021 को राजकीय बालिका निकेतन, राजकीय महिला कल्याण तथा पुनर्वास केंद्र देहरादून में नेपाल की चार महिलाओं – बालिकाओं को उनके घर के लिए विदा करते हुए उन्हें आशीर्वाद के साथ ही उपहार भेंट किए।
नेपाल की ये 4 बेटियां लगभग चार से दस वर्ष की अवधि से राजकीय संस्थाओं में निवासरत थी। उनके परिवारों की जानकारी जुटाकर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट एवं पी आर सी नेपाल संस्थाओं के माध्यम से उन्हें उनके घर वापिस भेजा जा रहा है।

लड़कियों को एक ओर अपने घर जाने की खुशी तो दूसरी और संस्थाओं की अपनी सहेलियों व स्टाफ से बिछुड़ने का दुख संवासिनियों की आंखों में साफ झलक रहा था। मंत्री रेखा आर्य ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि कोई बिटिया अपने परिवार से न बिछड़े। उन्होंने महिला कल्याण के स्टाफ से अपेक्षा की कि संस्थाओं की महिलाओं तथा बालिकाओं को परिवार जैसा प्यार और संस्कार दें ।

साथ ही उनके परिवारों को खोजकर उन्हें वापिस माँ-बाप-बहिन-भाई से मिलवाने के प्रयास गंभीरता से किए जाएं।
इस अवसर पर निदेशालय महिला कल्याण के मुख्य परिवीक्षा अधिकारी तथा देहरादून के जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित थे।
हेल्प क्रॉस ट्रस्ट से विशाल थापा, ज्योति राणा, बिनच्याली भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.