आप का दामन थाम सकते हैं सिद्धू,ट्वीट से राजनीतिक गलियारों हलचल

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । कांग्रेस के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज ट्वीट कर सियासी गलियारों में कई बड़े संकेत दे दिए । सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा ही मेरे काम को सराहा है। हमारी विपक्षी पार्टी ‘आप’ ने पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को सराहा है। चाहे वो 2017 से पहले बेअदबी, ड्रग्स, किसानों का मुद्दा, भ्रष्टाचार और बिजली कटौती रहा हो या फिर आज के समय जैसे मैं ‘पंजाब मॉडल’ को पेश करता हूं।
सिद्धू ने कहा कि यह साफ है कि हकीकत में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे है कि वह आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.