After Header-1

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, 20 से ज्यादा नये चेहरे होंगे शामिल

नई दिल्ली। मंत्रिमंडल विस्तार की मोदी सरकार ने तैयारी कर ली है।विस्तार बड़े पैमाने पर है और 20 से ज्यादा नये चेहरे मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकते हैं। मंत्रिपरिषद का ये विस्तार अहम संकेत देने वाला है। सरकार के काम-काज को और चुस्त करने की चुनौती है तो वहीं चुनावी गणित और गठबंधन के साथियों को मौका देना है। इसके साथ ही पार्टी और सरकार के लिए निष्ठा दिखाने वाले चेहरों को पुरस्कार देना है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट विस्तार में उत्तर प्रदेश और बिहार को बड़ा हिस्सा मिल सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश जैसे अहम राज्य में अगले साल की शुरुआत में ही चुनाव है। दूसरी ओर, बिहार से सहयोगी दल जदयू को भी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व देना है।

दिल्ली पहुंचे सिंधिया, सोनोवाल, नारायण राणे

इसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, नारायण राणे, जदयू नेता आरसीपी सिंह जैसे प्रमुख नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी, उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद अजय मिश्रा, सकलदीप राजभर, विनोद सोनकर, महाराष्ट्र भाजपा के सांसद कपिल पाटील, हिना गावित, उड़ीसा से आने वाले सांसद अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश की लोकसभा सांसद संध्या राय व हरियाणा की सांसद सुनीता दुग्गल शामिल है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.