After Header-1

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार, हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस

नयी दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब इस दुिनया में नहीं रहे, अभिनेता का आज निधन हो गया। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार ने 98 वर्ष की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टि हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज करने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने की।

कुमार की पत्नी सायरा बानो पूरे समय उनके साथ थीं और उन्होंने फैंस को आश्वासन दिया था कि उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि बानो के आखिरी ट्वीट में लिखा था कि, दिलीप कुमार साहब की तबीयत अभी स्थिर है। वह अभी भी आईसीयू में हैं, हम उन्हें घर ले जाना चाहते हैं लेकिन हम डॉक्टरों की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। उनके प्रशंसकों की दुआओं की जरूरत है, वह जल्द ही वापस आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.